दौड़ाकर बैंक कर्मचारियों की आंखों में झोंकी मिर्च, फिर ₹4 लाख लेकर भागा युवक; 30 मिनट में पकड़ा गया
नागपुर (महाराष्ट्र) में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में दिनदहाड़े लूट का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। आरोपी ने कथित तौर पर कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बैंक से करीब ₹4 लाख लूट लिए। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को करीब 30 मिनट में गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद कर ली है।
read more at इंडिया टीवी


